फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा पहुंचा 42 पार, बारिश का अभी और इंतजार

Fri, 03 Jun 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
पुरवा हवा के साथ गर्म थपेड़े जान के दुश्मन बने हुए हैं। सुबह से सूरज चढ़ने के साथ ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। तीन दिनों में पारा फिर 42 पार कर गया है। सूरज का तल्ख तेवर बदन और चेहरा झुलसा रहा है। ऐसे में हालात में अभी लोगों को राहत और बारिश के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम के बदलते मिजाज से संक्रामक बीमारी ने भी दस्तक दे दी है। वहीं, गर्मी बढ़ने से ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन


बता दें कि दोआबा में अप्रैल माह से ही गर्मी का भीषण कहर जारी है। हवा के गर्म थपेड़ाें के साथ आसमान से सुबह होते ही आग बरसने लगती है। पुरवा हवा का मानसून पर दबाव नहीं बनने से उमसभरी गर्मी ने फिर सितम ढाना शुरू कर दिया है। बीते तीन दिनों में धीरे-धीरे पारा 42 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। शुक्रवार को तेज धूप के साथ उमसभरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग भीषण तपिश और लू से बच नहीं पा रहे हैं। बूंदा-बांदी के बाद उमसभरी गर्मी लोगों को अस्पताल पहुंचा रही है।

  महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.अजय कुमार के मुताबिक बृहस्पतिवार को पारा 43 के आस-पास आंका गया। बताया कि पारा चढ़ना और लुढ़कना हवा पर निर्भर है। लगातार बढ़ रहे पारे से लोगों को राहत और बारिश के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है। इस भीषण गर्मी और लू से निजात के लिए दस दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है। जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. विजय केशरवानी ने बताया कि घर से निकलने से पहले भोजन जरूर लें। बाजार में बिकने वाले खुले खाद्य पदार्थ का सेवन न करें। थोड़ी सी चूक आपको अस्पताल पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें