पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। घर के सामने बंधी बकरियों को बेकाबू टेंपो ने कुचल दिया। इसकी चपेट में आने से एक बकरी की मौत हो गई जबकि दो बकरियां गंभीररूप से घायल हैं। पूरबशरीरा गांव निवासी नत्थूलाल ने बताया कि घर के सामने से ही पश्चिमशरीरा बाजार जाने का रास्ता है।
इसी रास्ते से गांव का टेंपो चालक बृहस्पतिवार की रात टेंपो लेकर घर जा रहा था। रात करीब 8 बजे जैसे ही वह घर के सामने से गुजरा। तेज रफ्तार टेंपो बेकाबू होकर सड़क से उतर गया। इसकी चपेट में उसकी तीन बकरियां आ गईं। भुक्तभोगी ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर थाने में दी है।