फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बगीचे में पेड़ से लटका मिला किशोर का शव

Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
फाइल फोटो- रजनीश
विज्ञापन
महेवाघाट क्षेत्र के पौर काशीरामपुर गांव में रविवार तड़के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले किशोर का शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला है। मामले में प्रेम-प्रसंग के चलते किशोर के जान देने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रजनीश (16) पुत्र नोखेलाल मूलरूप से चित्रकूट के सरथुआ थाना क्षेत्र के हस्ता गांव का निवासी था। रजनीश पौर काशीरामपुर गांव स्थित एक ईंट भट्ठे पर परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था।
रजनीश तीन भाई-बहनों में भाईयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई विजय शंकर ने बताया कि तीन वर्ष से उसके परिवार के लोग इस ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे हैं। करीब आठ महीने पहले से उसका भाई भी उनके साथ काम करने लगा था। उसका भाई वहीं पर काम करने वाले एक दूसरे परिवार के किशोरी से प्रेम करता था।
विज्ञापन

भाई का आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले युवती के घरवालों ने फोन कर उसे धमकी दी थी। इसके बाद से वह डरा-सहमा और तनाव में रहने लगा था। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर बगीचे में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सीओ जनेश्वर प्रसाद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

फाइल फोटो- रजनीश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें