फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पंचमुखी हनुमान मंदिर से चांदी की आंखें व घंटा चोरी, एफआईआर दर्ज

Sun, 10 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
 इसी हनुमान जी की मूर्ति से चोर चुरा ले गए चांदी की आंखें। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र स्थित स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंदिर में स्थापित प्रतिमा में लगी चांदी की आठ आंखें और करीब 10 किलो वजनी घंटा चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक मंदिर के पुजारी भोलेंद्र रविवार सुबह रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर का सामान अस्त-व्यस्त देख उन्हें चोरी की आशंका हुई। छानबीन करने पर मंदिर से घंटा गायब मिला।
साथ ही हनुमान प्रतिमा में लगी चांदी की आठ आंखें भी चोरी हो चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए।
इंस्पेक्टर सीबी मौर्या ने बताया कि मंदिर में चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें