फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से परेशान किशोरी ने दी जान

Tue, 10 Mar 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घटना के बाद मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के कशिया गांव में सोमवार सुबह पेट की बीमारी से परेशान एक किशोरी ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद उसका शव बरामदे में लटका मिला तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक कशिया गांव निवासी विश्राम की बेटी आरती उर्फ काजल (17) ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे घर के बरामदे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे।
आरती पिछले कई महीनों से पेट की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज भी कराया जा रहा था, लेकिन बीमारी से उसे राहत नहीं मिल पा रही थी। लगातार बीमारी के कारण वह काफी समय से मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगी थी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह उसकी मां घर की छत पर काम कर रही थी, जबकि पिता किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरती ने बरामदे में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
कुछ देर बाद जब उसकी मां छत से नीचे उतरी तो बेटी को फंदे से लटका देखकर चीख पड़ी। मां की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोखराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें