कोखराज कोतवाली क्षेत्र के भरवारी कस्बा स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला है। शव धड़ से दो भागों में बंटा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है।
भरवारी रेलवे स्टेशन से एक किमी दूर पॉवर हाउस के पास स्थित आउटर सिग्नल पर सोमवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव धड़ से दो भागों बंटा हुआ था। सूचना पर पहुंची जीआरपी भरवारी ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी। लोगों ने किशोरी के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने शव के बारे में आसपास के थाना क्षेत्रों को सूचना दे दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी की उम्र करीब 15 वर्ष है।