इलाके की एक किशोरी से रिश्तेदारी में आए युवक ने दुष्कर्म किया। उलाहना देने पर आरोपी युवक के पिता ने जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
करारी कस्बा निवासी पीड़ित पिता ने बताया कि चार दिन पहले पड़ोस में शादी थी। शादी में सरायअकिल इलाके का एक युवक आया था। रात करीब आठ बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी खेत की तरफ शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान रिश्तेदारी आए युवक ने किशोरी से जबरन दुष्कर्म किया। घर पहुंची पीड़िता ने जानकारी परिजनों को दी।
शिकायत करने पर आरोपी के पिता स्वजातीय होने की वजह से दोनों की शादी कराने की बात कही। अगले ही दिन शादी से इन्कार करते हुए रुपये लेकर मुंह बंद रखने की धमकी दी। सोमवार को पीड़ित पिता ने घटना की शिकायत कोतवाली में की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शराबी ने दंपती को पीटकर किया घायल
संदीपनघाट के जलालपुर गांव की रेनू देवी पत्नी बबलू ने बताया कि पैगंबर गांव स्थित भट्ठे पर परिवार सहित रहकर मजदूरी करती है। रविवार शाम गांव का ही एक युवक शराब के नशे में धुत्त होकर उसकी झोपड़ी में आया और उसके पति बबलू को गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से बबलू की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आई रेनू को भी पीट दिया। जख्मी दंपती ने थाने जाकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।