म्योहर। करारी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम पांच वर्षीय एक बच्चे से पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। बच्चे को टॉफी देने का लालच देकर आरोपी अपने घर बुला ले गया था। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार का लिया है।
करारी इलाके के एक व्यक्ति ने बताया कि शुक्रवार शाम उसका पांच वर्षीय बेटा घर के पास खेल रहा था। तभी पड़ोस में रहने वाला करीब 17 साल का एक लड़का टॉफी देने का लालच देकर उसे अपने सूने घर बुला ले गया। वहां उसने बच्चे के साथ कुकर्म किया। चीखने-चिल्लाने पर पिटाई की। इसके बाद खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। घटना से डरे-सहमे मासूम ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। सूचना पाकर पहुंची यूपी-112 पुलिस दोनों पक्षों को अरका महावीरपुर चौकी ले गई। चौकी पुलिस ने कार्रवाई किए बिना कोतवाली जाने की बात कहकर लौटा दिया। शनिवार को पीड़ित पिता ने करारी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मामले में कोतवाल कृष्ण प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच कराई जा रही है। आरोप सही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर घटना के बाद से पीड़ित बच्चे का स्वास्थ्य भी खराब हो गया है। इसे लेकर परिवार वाले परेशान हैं।