फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरायअकिल में रंजिश में तीन लोगों को पीटा, फायरिंग

Sat, 02 May 2020 11:52 PM IST
shailendra Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
सरायअकिल। इलाके के कन्हैयालाल का पूरा गांव में शनिवार सुबह रंजिश के चलते पट्टीदार भिड़ गए। आरोप है कि मारपीट के बीच एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। जिससे ग्रामीण सहम गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस क्रॉस केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि कन्हैयालाल का पूरा (किशनपुर अंबारी) निवासी ब्रम्हदेव मिश्रा व त्रिभुवन नाथ मिश्रा पट्टीदार हैं। रंजिश को लेकर इनके बीच आए दिन कहासुनी होती रहती है। त्रिभुवन ने बताया कि शनिवार सुबह उसका नाती ओम खेत से अरहर लेकर घर आ रहा था। रास्ते में विपक्षी ब्रम्हदेव ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी। ओम ने यह बात परिजनों को बताई तो उसके पिता संतोष व चाचा विनोद उलाहना देने आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि वहां आरोपी ने अपने बेटों व भतीजों के साथ मिलकर इनकी भी पिटाई कर दी। आरोप है कि इसी बीच ब्रम्हदेव के भतीजे श्यामू ने लाइसेंसी रायफल से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। उधर दिनदहाड़े फायरिंग से ग्रामीण दहशत में आ गए। हिम्मत कर मौके पर पहुंचे गांव वालों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने रायफल तलाशने का प्रयास किया, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला युवक रायफल लेकर फरार हो चुका था। दूसरे पक्ष के ब्रम्हदेव का आरोप है कि त्रिभुवन ही अपने बेटों के साथ जानलेवा हमले की नीयत से उसके दरवाजे पर चढ़ा था। फायरिंग आत्मरक्षा के लिए करनी पड़ी। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें