फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलह से किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कलह से किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

मंझनपुर। कलह से आजिज एक किशोरी ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। दोपहर में खेत से लौटे परिवार के लोगों ने शव देखा तो कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि पइंसा कोतवाली के कैमा गांव निवासी शीतला प्रसाद की पहली पत्नी सुबिहिती से बच्चे नहीं थे। इसे लेकर शीतला प्रसाद ने कमला देवी से दूसरी शादी की। कमला देवी पहले से शादीशुदा थी और उसके एक बेटी सुशीला (13) थी। कमला और सुबिहिती के साथ रहने से अक्सर घर में कलह रहती थी। सोमवार सुबह परिवार के लोग खेत में काम करने गए थे। घर पर सिर्फ सुशीला थी। परिवार के लोग दोपहर में खाना खाने के लिए लौटे तो देखा कि कमरे में सुशीला का शव फांसी से लटक रहा था। परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें