फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्रों को आवास दिए जाने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
Demonstration on giving accommodation to ineligible - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
अपात्रों को आवास दिए जाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

कूरामुरीदन गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू विकास खंड के कूरामुरीदन गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर धांधली का आरोप लगाकर सोमवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने आलीशान कोठी वालों को आवास देने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कूरामुरीदन गांव के आदर्श चौधरी की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि प्रधान ने वर्ष 2014 से लेकर अब तक तमाम अपात्र लोगों को आवास दिए। नाली, खड़ंजा व शौचालय के निर्माण में भी गड़बड़ी की गई है। सरकारी योजनाओं का लाभ प्रधान अपने चहेतों को देती हैं। इस दौरान गांव के मंजू देवी, सोनू, मोनू, चंद्रकली, रीता, सुनीता, सुशीला, सविता, रम्पत, कमला देवी, मोतीलाल, रनिया, जगरानी, नथिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें