कोतवाली के अगियौना गांव में एक किशोर सुबह सैर करके घर लौटने के बाद कमरे में जाकर फंदे से लटक गया। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
अगियौना निवासी राजकुमार ने बताया कि रोज की तरफ भोर में उसका छोटा भाई मिथलेश (16) मॉर्निंग वॉक करके घर आया था। वह वापस लौटने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सात बजे उसे उठाने के लिए बुलाने गया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था और बुलाने पर वह नहीं निकला। पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा तोड़ा तो अंदर मिथलेश का शव फंदे से लटका मिला।
घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। उसके पिता अमरनाथ की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। मिथलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि परिवार के लोग खुदकुशी के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि तहरीर नहीं मिली है।