फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: यमुना में नहाने गया किशोर डूबा, तलाश जारी

Mon, 18 May 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
महिला घाट पर डूबे किशोर को ढूंढने पहुंची एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों की लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के महिला गांव स्थित यमुना घाट पर रविवार सुबह दोस्तों के साथ नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और मछुवारों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


तारा का पुरवा निवासी तुलसी दास खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बेटियां और दो बेटे हैं। चौथे नंबर का बेटा अमन (14) यज्ञशाला के एक विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। रविवार सुबह करीब नौ बजे अमन गांव के दोस्त प्रदीप और उमेश के साथ महिला घाट पर यमुना नदी में नहाने गया था।
दोस्तों ने बताया गया कि नहाते समय अमन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ में नहा रहे दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। घाट के पास मछली पकड़ रहे मछुवारों ने आवाज सुनते ही तत्काल नाव लेकर उसकी ओर रुख किया, लेकिन तब तक अमन पानी में लापता हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना कौशाम्बी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ स्थानीय ग्रामीणों और मछुवारों की मदद से जाल डालकर किशोर की तलाश में जुटे रहे। शाम छह बजे तक एसडीआरएफ की टीम भी किशोर तलाश करने घाट पर पहुंच गई। घटना के बाद अमन के परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। मां बार-बार बेटे का नाम लेकर बेसुध हो रही थी।

महिला घाट पर डूबे किशोर को ढूंढने पहुंची एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों की लगी भीड़। संवाद

महिला घाट पर डूबे किशोर को ढूंढने पहुंची एसडीआरएफ की टीम व ग्रामीणों की लगी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें