चोरी की बाइक के साथ किशोर को पकड़ा
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुरमोड़ बाजार में पुलिस ने रविवार दोपहर एक किशोर को चोरी की बाइक के साथ पकड़ लिया। दो दिन पहले मूरतगंज से गायब हुई बाइक को कटवाकर बेचने के फिराक में था।
कोखराज कोतवाली के नसीरपुर मजरा मूरतगंज निवासी नंदलाल पुत्र राम सजीवन ने बताया कि वह शुक्त्रस्वार को मूरतगंज चौकी से दो सौ मीटर दूर स्थित एक बैट्री की दुकान पर गाड़ी खड़ी कर एक व्यक्ति के घर चला गया था। इसी बीच उसकी बाइक पार कर दी गई। वहां से लौटे नंदलाल ने अपनी गाड़ी गायब देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी प्राथमिकी उसने संबंधित थाना में दर्ज कराई। इसी बीच शनिवार की शाम तिल्हापुरमोड़ बाजार स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर पुलिस ने एक संदिग्ध लड़के को बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के साथ पकड़ा। जांच में पता चला कि गाड़ी नंदलाल की है। उसने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान की।