Teenage death due to drowning in pond
- फोटो : logo
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
कल्यानपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बसानपुर गांव में रविवार शाम तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
बसावनपुर निवासी अंगद कनौजिया किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार शाम उसका 15 वर्षीय बेटा सौरभ घर के पास स्थित तालाब किनारे खेल रहा था। खेलते-खेलते वह तालाब के समीप चला गया और पैर फिसलने से गहरे पानी में समा गया। यह देख साथ रहे बच्चे चीख पड़े। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे बाद सौरभ का शव बाहर निकाला। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।