फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: साइकिल से घर लौट रहे किशोर पर चाकू से हमला, नकदी लूटी

Fri, 29 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
घायल आशीष कुमार
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के जरैनी गांव के समीप बुधवार रात तिल्हापुर मोड़ से सामान लेकर घर लौट रहे किशोर पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। बदमाशों ने उसकी जेब से रुपया भी लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने घायल को पीएचसी नेवादा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

इमलीगांव निवासी आशीष कुमार (17) पुत्र फूलचंद्र बुधवार रात साइकिल से तिल्हापुर मोड़ पर बाइक का सामान लेने आया था। आरोप है कि वापस लौटते समय जरैनी गांव की नहर के समीप चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसका मुंह दबाकर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले के बाद बदमाशों ने उसकी जेब में रखा तीन हजार 523 रुपये लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने उसकी साइकिल नहर में फेंककर भाग निकले।
राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवादा में भर्ती कराया। घायल किशोर ने चौकी भगवानपुर में घटना की तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें