Teen drowned in Ganges by sliding feet
- फोटो : KAUSHAMBI
पैर फिसलने से गंगा में डूबा किशोर
तलाश में जुटी जल पुलिस और गोताखोर
अमर उजाला ब्यूरो
कड़ा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हब्बूनगर सिपाह गांव में दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया सातवीं का छात्र गहरे पानी में समा गया। साथियों की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को खबर दी। स्थानीय पुलिस और जल पुलिस गोताखोरों की मदद से छात्र को पानी में तलाश रहे हैं।
हब्बूनगर सिपाह गांव के अशरफ अली का बेटा गुलफाम (13) स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में सातवीं का छात्र है। शुक्रवार की सुबह वह मोहल्ले के साथियों के साथ गंगा स्नान के लिए गया था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में समा गया।दोस्तों ने घर पहुंच कर परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर कड़ा कोतवाली के इंस्पेक्टर बलराम सिंह, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के साथ गुलफाम की तलाश में जुट गए। नदी में जाल डालकर गुलफाम को खोजने का प्रयास किया गया। शाम तक गुलफाम नदी से बाहर नहीं निकाला जा सका था। हादसे से परिजनों में कोहराम है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। इंस्पेक्टर का कहना है पानी ज्यादा है। गुलफाम को खोजने का प्रयास जारी है।