फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से बालक की मौत, भाई-बहन झुलसे

विज्ञापन
teen died due to electric shot, brother and sister burned
विज्ञापन
चायल। पिपरी इलाके के मकदूमपुर गांव में शुक्रवार की रात करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। जबकि उसके भाई-बहन झुलस गए। बच्चे की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। हादसा लोहे की सीढ़ी में करंट उतरने की वजह से हुआ।
विज्ञापन

मकदूमपुर निवासी साहेबमियां ने गांव में ही वेल्डिंग की दुकान खोल रखी है। इसी से परिवार का खर्च चलाता है। बताया जाता है कि शुक्रवार शाम घर के आंगन में लगी लोहे की सीढ़ी के पास उसके बेटे सब्दीर (12), समीर (10) और सात वर्षीय बेटी सना खेल रहे थे। बगल से गुजरा तार कटा होने के कारण सीढ़ी में करंट उतरा हुआ था। लिहाजा तीनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए। हादसे के दौरान बच्चों की चीखें सुन परिजन उनकी ओर दौड़े। आनन-फानन में बिजली की सप्लाई काटने के बाद बच्चों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद समीर की सांसें थम गईं। बाकी दोनों को आराम मिलने पर डॉक्टरों ने घर भेज दिया। समीर की मौत से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। वहीं, पुलिस को खबर किए बिना मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
किराना कारोबारी से लूट की कोशिश, बदमाश गिरफ्तार
सरायअकिल (संवाद)। इलाके के पनारा गोपालपुर गांव निवासी अनूप कुमार जैन पुत्र बसंतलाल ने सरायअकिल कस्बे में पानी टंकी के पास किराने की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार शाम दुकान बंद करके वह अपने साथी मुस्तफाबाद निवासी नंदलाल के साथ बाइक से घर जा रहा था। सरैयां पुल के समीप अचानक एक बदमाश बाइक के सामने आ गया और बाइक रोकते ही कनपटी पर तमंचा सटाकर लूट की कोशिश करने लगा। कारोबारी की चीखें सुन आसपास रहे लोग उसकी की ओर दौड़े तो आरोपी भागने लगा। बाद में गांव वालों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी मो. अकरम पुत्र मो. असलम निवासी पुरखास के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें