फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसों और गेहूं की बोआई की तकनीकी जानकारी दी

Sun, 12 Oct 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महगांव स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को प्रधानमंत्री के पीएम धन-धान्य कृषि योजना के शुभारंभ का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान केवीके के प्रमुख वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार ने सरसों और गेहूं की बोआई की तकनीकी जानकारी दी।
विज्ञापन

मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने पराली प्रबंधन, हरी खाद के महत्व, मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता और सूक्ष्म जीवाणुओं से मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने पर चर्चा की। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र प्रताप सिंह ने औषधीय फसलों की खेती के लाभ और तकनीक पर जोर दिया।
डॉ. अमित केशरी ने प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी। इस मौके पर डॉ. आशीष कुमार, मूरतगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी शेषनाथ यादव, प्रदीप कुमार, विनयधर शुक्ला, योगेश मीनू साहू, भैय्यन पासी आदि मौजूद रहे। इधर, मंझनपुर में प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना एवं दलहन मिशन योजना का सजीव प्रसारण उदयन सभागार में किया गया। माैके पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, पूर्व विधायक लाल बहादुर और उप कृषि निदेशक सतींद्र कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें