मंझनपुर बीआरसी में एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के पांचवें चरण का प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक।
ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) मंझनपुर में बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) और एनसीईआरटी आधारित पुस्तकों के पांचवें चरण के दो बैचों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हुआ। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
एआरपी राम नरेश विशाल ने कक्षा चार की अंग्रेजी पुस्तक ‘संतूर’ की चारों इकाइयों, गतिविधि आधारित शिक्षण, नई शिक्षा नीति-2020 और एनसीएफ-एसई-2023 की जानकारी दी। एआरपी रजनी केसरवानी ने समग्र प्रगति पत्र (एचपीसी) के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक विकास, कला, स्वास्थ्य, स्वच्छता और अभिभावक सहभागिता पर चर्चा की।
एआरपी अनुज वर्मा ने गणित मेला, जीआरआर और गणित किट के प्रयोग बताए। चंद्रबली सिंह रैना ने हिंदी पठन-लेखन और प्रश्नों की उपयोगिता बताई। दिनेश जायसवाल ने ‘वीणा भाग-दो’ के पाठों को दैनिक जीवन से जोड़कर समझाया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने शिक्षकों से प्रशिक्षण की जानकारी कक्षा में लागू कर बच्चों को निपुण बनाने की अपील की।