मंझनपुर। तमाम कवायद के बावजूद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की आदतों में सुधार नहीं आ रहा है। शिक्षक बगैर सूचना के ड्यूटी से गायब रहते हैं। मंगलवार को एबीएसए मूरतगंज ने क्षेत्र के सात स्कूलों का औचक निरीक्षण कर शिक्षकों की लापरवाही पकड़ी। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बीएसए को सौंप दिया है।
खंड शिक्षाधिकारी मूरतगंज ने सबसे पहले प्राइमरी स्कूल बदनपुर का औचक निरीक्षण किया। शिक्षामित्र अमरीश कुमार हस्ताक्षर बनाकर गायब थे। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय पट्टीनरवर पहुंचे एबीएसए को अनुदेशक रविंद्रनाथ पाल बगैर किसी सूचना के गायब मिले। यहीं के प्राइमरी स्कूल का भी निरीक्षण किया। पूमावि उमरछा में सहायक अध्यापक गिरजेश कुमार मिश्र बगैर सूचना के दो दिन से लापता मिले। प्रधानाध्यापक ने हस्ताक्षर रजिस्टर में जगह छोड़ रखी थी। पूमावि मोहीउद्दीनपुर गौस में शिक्षामित्र सोनी यादव और सरिता देवी भी बगैर सूचना के गायब मिलीं। प्रामइरी स्कूल उमरछा और परऊमियां का पुरवा में बच्चों की संख्या काफी कम मिली।