फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक सस्पेंड, बीएसए और एक्सईएन को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 08 May 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी (कौशाम्बी)। मंडलायुक्त बीके सिंह ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील के लोहिया गांव हिसामपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम नहीं बनाए जाने की शिकायत पर उन्होंने गांव के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड करने के साथ बीएसए को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर एक्सईएन विद्युत पर भी कार्रवाई की। गांव वालों ने मंडलायुक्त से समाजवादी पेंशन, बिजली अव्यवस्था की शिकायत की। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने गांव में अस्पताल, पानी की टंकी और संपर्क मार्ग निर्माण के लिए डीएम को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मंडलायुक्त बीके सिंह बृहस्पतिवार दोपहर लगभग एक बजे मंझनपुर तहसील के लोहिया गांव हिसामपुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने लोहिया आवास आवंटन की हकीकत देखी। इसके बाद प्राथमिक स्कूल की जांच की। निरीक्षण के दौरान एक छात्रा ने स्कूल में एमडीएम नहीं बनने की शिकायत की। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मंडलायुक्त ने बीएसए अशोक कुमार यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही प्रधानाध्यापक राम अवतार को सस्पेड कर दिया। इस दौरान उन्होंने चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं भी सुनीं।

 ग्रामीणों ने नि:शक्त, वृद्धावस्था के साथ ही समाजवादी पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताते हुए समाज कल्याण अधिकारी से तीन दिन के भीतर पेंशन की रिपोर्ट मांगी। बिजली अव्यवस्था और तीन मजरों में विद्युतीकरण नहीं होने की शिकायत पर मंडलायुक्त ने एक्सईएन से जवाब तलब किया। नाराज मंडलायुक्त ने एक्सईएन को भी प्रतिकूल प्रविष्टि थमा दी। तालाबाें में पानी नहीं देख मंडलायुक्त का पारा गरम हो गया। उन्होंने प्रधान समेत अधिकारियों को फटकारते हुए तीन दिन में तालाब भरवाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


194 किसानों को दी इमदाद की चेक
करारी (ब्यूरो)। लोहिया गांव का निरीक्षण करने के बाद मंडलायुक्त मौसम की मार से प्रभावित किसानों को चेक वितरण के लिए लगाए गए राहत कैंप भी पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा पीड़ित 194 किसानों के बीच 5.87 लाख की राहतराशि का चेक वितरण किया। इस दौरान डीएम राजमणि यादव, सीडीओ बीएन मिश्र, एसडीएम नरेन्द्र बहादुर सिंह, डीपीआरओ आरके भारती, बीएसए अशोक कुमार यादव, ग्राम प्रधान मोहम्मद कज्जन, सपा नेता इजहार हुसैन, शिव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें