फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 किसानों को बांटे 4.41 लाख के चेक

Fri, 08 May 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। बेमौसम की बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा प्रभावित किसानों को बांटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी चायल तहसील के 4 गांवों के 132 किसानों को राहत राशि के चेक वितरित किए गए। एसडीएम ने बताया कि इन किसानों में कुल 4.41 लाख रुपये की राहत राशि बांटी गई।   बता दें कि मार्च-अप्रैल में हुई बेमौसम की बारिश से जिले के करीब 1.50 लाख किसान प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


 करीब 71 करोड़ रुपये की फसल मौसम की भेंट चढ़ गई। फसलों की बर्बादी से दाने-दाने को मोहताज किसानों को अब इमदाद का ही सहारा है। उधर, प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट भेजकर शासन से 71 करोड़ रुपये की राहतराशि मांगी है। पर अब तक शासन की ओर से जिले को सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुए हैं। पहली किश्त मिलने के बाद अफसर प्रभावित किसानों को इमदाद की रकम बांटने के लिए गांव-गांव शिविर लगा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को भी चायल तहसील के शेखअलीपुर, गोविंदपुर, चक ताजपुर, रसूलपुर गांव में कैंप लगाया गया था। एसडीएम रजनीश मिश्र ने बताया कि इन चारों गांवों में कुल 132 किसानों के बीच 4.41 लाख रुपये का चेक वितरण किया गया है। इस मौके पर तहसीलदार राममूर्ति, लेखपाल प्रेम नारायण और ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें