फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन माह से जिंदगी की जंग लड़ रहे शिक्षक की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
अजय केसरवानी उर्फ पिंटू की फाइल फोटो - फोटो : credit
विज्ञापन
करीब तीन माह पहले विद्यालय जाते समय डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए शिक्षक अजय केसरवानी उर्फ पिंटू (32) की शनिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी अजय केसरवानी पुत्र रामप्रकाश केसरवानी हरदोई जिले के पिहानी ब्लॉक स्थित प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक थे। परिजनों के अनुसार करीब तीन माह पहले वह बाइक से विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में पीछे से आए डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।
परिजन उन्हें उपचार के लिए लखनऊ स्थित एसपीपीजीआई ले गए थे। यहां उनका लगातार इलाज चल रहा था। शनिवार शाम उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। अजय अपने पीछे पत्नी रेखा केसरवानी और दो वर्षीय पुत्री लाड़ो को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें