फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Sat, 18 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी तांत्रिक। स्रोत- पुलिस मीडिया सेल - फोटो : katra news
विज्ञापन
प्रयागराज के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे तांत्रिक को महेवाघाट पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट इलाके की एक महिला ने पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के धीरेंद्र सरोज के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का आरोप है कि आरोपी तांत्रिक झाड़-फूंक के बहाने उसे अपने जाल में फंसाकर दुष्कर्म करता था। मंगलवार को मामले में महेवाघाट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। सीओ कौशाम्बी जनेश्वर पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने शुक्रवार को धाता मोड़ के पास से तांत्रिक धीरेंद्र सरोज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें