चायल अधिवक्ता सभागार में नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों का फूलमाला पहना कर स्वागत करत
- फोटो : katra news
बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार तक 10 पदों के लिए कुल 22 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है। एल्डर्स कमेटी के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता रिजवान अहमद ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर पांच, कोषाध्यक्ष पद पर दो, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एक, प्रकाशन मंत्री पद पर दो, उपमंत्री पद के लिए एक, आय-व्यय निरीक्षक पद पर एक एवं कार्यकारिणी सदस्य के पद पर छह नामांकन पत्र बिके हैं।
एल्डर्स कमेटी सदस्य ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 18 अक्तूबर को दोपहर 12 से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। नाम वापसी 24 और 25 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक किया जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी व प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। चार नवंबर को सुबह 12 बजे से कार्यकारिणी सदस्य को छोड़कर अंतिम प्रत्याशी तक दक्षता भाषण आयोजित होंगे। मतदान छह नवंबर को सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक होगा। सात नवंबर को सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होकर समाप्ति तक चलेगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।