मां के सामने बेटी से छेड़खानी, फाड़े कपड़े
सरायअकिल इलाके में सोमवार को हुई घटना, एसपी से शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सरायअकिल इलाके में सोमवार को मां के सामने एक किशोरी से छेड़खानी की गई। शोहदों ने उसके कपड़े फाड़ डाले और गाली गलौज की। पीड़ित मां ने मंगलवार को घटना की शिकायत एसपी से की।
चित्रकूट जिले की एक महिला ने बताया कि कई सालों से वह अस्थाई तौर पर सरायअकिल क्षेत्र में रहती है। यहीं उसका बेटा दुकान चलाता है। पीड़िता की मानें तो सोमवार दोपहर वह बेटी के साथ बेटे को खाना देने दुकान जा रही थी। रास्ते में पड़ोस के तीन युवकों ने बेटी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। सुनसान कमरे में घसीट कर ले गए और उसके कपड़े फाड़ डाले। विरोध करने पर पिटाई की। मां-बेटी की चीख सुनकर लोग मौके की ओर दौड़े। इस पर आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उसने तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। एसपी अभिनंदन ने सरायअकिल कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।