फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

183 शिकायतों में 73 राजस्व विभाग की, पांच निस्तारित

Wed, 07 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मंगलवार को सिराथू में आयोजित जिला स्तरीय तहसील दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। 183 फरियादियों में 73 ने राजस्व से जुड़े मामलों की शिकायत की। डीएम ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर मातहतों को कड़े निर्देश दिए। इसी तरह मंझनपुर में एसडीएम तो चायल में तहसीलदार ने शिकायतों की सुनवाई की।
विज्ञापन


जिला स्तरीय तहसील दिवस इस बार सिराथू में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम अखंड प्रताप सिंह से जिले के 183 लोगों ने मिलकर इंसाफ मांगा। इसमें राजस्व की 73, पुलिस की 31, विकास की 39, समाज कल्याण की 12 शिकायतें शामिल रहीं। डीएम अखंड प्रताप सिंह ने पांच शिकायतों का निस्तारण मातहतों से मौके पर कराया। बाकी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

उन्होंने सचेत किया कि तहसील दिवस शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में से एक है। इसमें हीलाहवाली संबंधित अधिकारी के गले की फांस बन सकता है। इस मौके पर एसपी वीके मिश्र, सीडीओ दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम विवेक चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। मंझनपुर में तहसील दिवस में फरियादियों की सुनवाई एसडीएम संदीप कुमार गुप्ता ने तो चायल में तहसीलदार बीडी गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


निष्कासित रसोइयों ने किया प्रदर्शन
चायल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक और जूनियर स्कूलों में तैनात कई रसोइयों को नियम के विपरीत हटा दिया गया। इसके खिलाफ जरैनी, नीवी शाना, रेहणा, नूरपुर समेत कई गांवों की 14 रसोइयां तहसील दिवस चायल पहुंची और प्रदर्शन किया। तहसीलदार को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उनके बच्चे स्कूल में पढ़ रहे हैं इसके बावजूद उन्हें प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान की मिली भगत से निकाल दिया गया है। तहसीलदार ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सुनीता देवी, लालमन, सीमा देवी, कलावती, श्यामदेवी, सुनीता देवी, रानी देवी समेत 14 रसोइयां शामिल रहीं।

रास्ते में चबूतरा बनाने का आरोप
 विकास खंड नेवादा के मिश्रपुर डहिया निवासी आधा दर्जन लोगों ने तहसील दिवस चायल में शिकायत की। आरोप लगाया कि पड़ोस के दबंगों ने आम रास्ते में मिट्टी डालकर चबूतरा बना लिया है। इसके चलते आवागमन बाधित हो गया है। पूर्व में शिकायत होने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया था, लेकिन पुलिस के लौटने के बाद आरोपियों ने निर्माण कार्य पूरा करा लिया। तहसीलदार ने मामले की जांच नायब तहसीलदार सुरेश शुक्ला को सौंपी है। शिकायत करने वालों में गांव के कमलेश कुमार मिश्र, रामलोचन, गिरीश चंद्र, रमेश चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें