फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

तिल्हापुर चौकी पुलिस को सोमवार सुबह मिली कामयाबी, मालिक की तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। तिल्हापुर चौकी पुलिस ने सोमवार सुबह सिंथेटिक दूध की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। मौके से भारी मात्रा में केमिकल और बनावटी दूध भी बरामद किया गया है। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद अब फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

तिल्हापुर चौकी इंचार्ज अभिलाष तिवारी को सोमवार सुबह सूचना मिली कि नेवादा निवासी हरिश्चंद्र सिंह के घर में सिंथेटिक दूध की फैक्ट्री चल रही है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ छापा मारकर मौके से अनिरुद्ध कुमार व मुलायम यादव निवासी कानपुर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि फैक्ट्री मालिक मौका पाकर भाग निकला। चौकी प्रभारी ने बताया कि पिकअप में लदी एक हजार लीटर की एक टंकी, केमिकल पाउडर की 12 बोरी, दो टीन पॉम ऑयल, बर्फ, कई केन और तैयार किया जा रहा सिंथेटिक दूध भी बरामद किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली दूध को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि नेवादा में जिस मकान में नकली दूध बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई वह किराए पर थी। उसका मकान मालिक पास में ही मिठाई की दुकान चलाता है। कानपुर के भंडारा पहेवा गांव निवासी फैक्ट्री मालिक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि नकली दूध के कारोबार में मकान मालिक के बेटे का भी शेयर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें