फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : विवादित भूमि पर कब्जे को लेकर प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक भिड़े, मारपीट और आगजन

Sun, 13 Nov 2022 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

रामसहायपुर गांव निवासी सुजीत कुमार तिवारी का राजकुमार पांडेय से एक भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सुजीत रामकुमार पांडेय के घर के सामने से गुजरा तो वहां मौजूद  ग्राम प्रधान सरोजा देवी के पति चंद्र प्रकाश उसे गालियां देने लगा।
विज्ञापन
Kaushambi : कौशांबी के रामसहायपुर गांव में मारपीट के बाद तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पइंसा कोतवाली का रामसहायपुर गांव रविवार सुबह वर्चस्व की जंग में सुलग उठा। एक भूमि पर कब्जे के विवाद में मौजूदा प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थक आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से मारपीट, पथराव व फायरिंग की गई। इस दौरान एक बाइक में आग लगाने का भी प्रयास किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में दोनों तरफ से 19 लोग जख्मी हुए। सभी को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन



रामसहायपुर गांव निवासी सुजीत कुमार तिवारी का राजकुमार पांडेय से एक भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। शनिवार सुबह सुजीत रामकुमार पांडेय के घर के सामने से गुजरा तो वहां मौजूद  ग्राम प्रधान सरोजा देवी के पति चंद्र प्रकाश उसे गालियां देने लगा। जानकारी होने पर सुजीत के पक्ष से पूर्व प्रधान राजकरन पांडेय आ गए। इसे लेकर हंगामा हो गया और दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। एक घर व दुकान को निशाना बनाकर तोड़फोड़ की गई। 

दहशत फैलाने के लिए दोनों तरफ से हवाई फायरिंग भी की गई। घटना स्थल के समीप खड़ी एक बाइक में तोड़फोड़ करने के साथ ही आग लगाने का प्रयास किया गया। हंगामे की जानकारी पर पहुंची पइंसा कोतवाली पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। 


घटना में एक पक्ष से सुजीत कुमार, छोटा लाला, राजकरन पांडेय, समर पांडेय, अजय पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, कुंदन पांडेय और दूसरे पक्ष से चंद्रप्रकाश, सूर्य प्रकाश, पिंटू मिश्रा, शुभम, सिद्धू, राजकुमार तिवारी, अवनीश तिवारी, राम कुमार, विजय कुमार, अंशु तिवारी, अंबिका तिवारी जख्मी हुए। जबकि स्कूल से लौट रहा छात्र आदर्श भी घटना में जख्मी हुआ है। पुलिस ने सभी को इलाज के लिए सीएचसी सिराथू भेजा। यहां चिकित्सक ने आदर्श, राजकरन की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पहले भी प्रधान व पूर्व प्रधान के समर्थकों में हो चुकी है मारपीट
रामसहायपुर गांव की प्रधान सरोजा देवी के पति चंद्रप्रकाश और पूर्व प्रधान राजकरन पांडेय के समर्थकों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। दोनों के बीच वर्चस्व कायम रखने की जिद है। इस मामले में पुलिस ने कई बार दोनों पक्ष के बीच खिलाफ मारपीट, बलवा जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कई बार दोनों पक्ष के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है।


इनका कहना है 
भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट, तोड़फोड़, पथराव की घटना हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई गई। दोनों पक्ष से जख्मी लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। गांव में तनाव को लेकर पुलिस तैनात की गई है। फिलहाल मामले में अब तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। - विनोद मौर्या, इंस्पेक्टर पइंसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें