उनका बेटा अमित मिश्रा (17) कुछ दिन पहले बुखार की चपेट में आया था। परिवार के लोग उसका स्थानीय निजी अस्पताल से इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को हालत गंभीर होने पर उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार की सुबह अमित ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि उनका बेटा डेंगू से संक्रमित था। प्लेटलेट्स कम होने के कारण इलाज के दौरान मौत हुई है।
मूरतगंज के हर्रायपुर निवासी पप्पू मजदूरी करता है। उसकी पत्नी रीता देवी (28) चार दिन पहले बुखार से संक्रमित हुई थी। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार की सुबह रीता ने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार उजीहिनी आइमा निवासी किरण देवी (27) पत्नी राजू एक सप्ताह पहले बुखार की चपेट में आई थी। परिवार के लोग स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। रविवार की सुबह इलाज के दौरान रीता ने भी दम तोड़ दिया।