फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म हवा के थपेड़ों का कहर कायम

Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू ‌‌किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गर्मी का कहर कौशाम्बी में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन का तापमान 8 दिनों से 44 के आसपास बना हुआ है। सुबह 9 बजे से आसमान से आग सरीखी धूप बरसने लग रही है। सूरज के इस रौद्र रूप के कारण गर्म हवाओं के थपेड़े घर से बाहर निकलते ही जिस्म झुलसाने लगते है। रिकार्डतोड़ इस भीषण गर्मी, तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन

इस बार गर्मी का पारा अपने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ने पर अमादा है। मार्च महीने से ही गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी है। अप्रैल महीना लगते ही पारा उछलकर 40 पार हो गया। इधर, 8 दिनों से दिन का तापमान 44 के आसपास बना हुआ है। आसमान से सुबह 9 बजते-बजते धूप आग सरीखी बरसने लगती है। इस तीखी धूप में मिनटभर भी खड़े रहना लोगों के लिए मुश्किल है। वहीं इस तेज धूप के कारण दोपहर में कमरे भी दहकने लगते हैं। घरों में भीषण गर्मी और बाहर निकलते ही आग जैसी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े जान लेने पर उतारू रहते हैं। दिन में घर से बाहर निकलने पर गर्म हवा के थपेड़ों के कारण बदन झुलसने लगता है। गमछा, छतरी, दुपट्टे से चेहरा, सिर ढकने के बाद भी जलन महसूस होती है। धूप में कुछ दूर सफर करने के बाद चेहरा तमतमा उठता है। इधर, शनिवार को आसमान में रूक-रूककर बादलों की आमद भी हो रही थी। पर, जैसे ही बादल हटते थे, तेज आग सरीखी धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों का कहर शुरू हो जाता। इस भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण घर-बाहर कहीं भी लोगों को तनिक भी राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन



  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें