फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 21 Sep 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पिपरी थाना क्षेत्र के लोकीपुर में बुधवार दोपहर एक किशोर ने घर के भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। युवक बीमारी से आजिज था। खेत से परिजन लौटे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


   लोकीपुर निवासी अयोध्या प्रसाद किसान है। उनका 14 वर्षीय बेटा अभिषेक कुमार मानसिक रूप से बीमार था। उसका करीब एक साल से इलाज चल रहा था। इससे परिजन भी परेशान थे। बुधवार को अभिषेक के माता-पिता खेत गए थे। अभिषेक घर  में अकेले था। दोपहर को परिजन खेत से घर आए तो देखा कि किशोर का शव छत में लगी धन्नी से लटक रहा था। उसने गमछा डालकर फांसी लगाई थी। शव को देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। वह शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे। गांव के तमाम लोगों का मौके पर खासा मजमा लग गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें