फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महीने भर से ठप है जलापूर्ति, बूंद-बूंद पानी का संकट

Thu, 21 Sep 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारी। नगर पंचायत भरवारी के वार्ड आठ की जलापूर्ति माह भर से ठप है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के ईओ व स्थानीय विधायक से समस्या की शिकायत की। विधायक ने आश्वासन तो दिया पर दस दिन बीत जाने के बाद भी जलापूर्ति चालू नहीं हो सकी। इसे लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन


कस्बे के वार्ड आठ नेहरू नगर में बिछी पेयजल पाइप लाइन से जलापूर्ति एक माह से नहीं हो रही है। जलापूर्ति ठप होने से वार्ड के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। समस्या से निदान न मिलता देख वार्ड के अबरार अहमद, यूनुस, मासूक, असलम, आफाक आदि ने मामले की शिकायत ईओ डीके सिंह व स्थानीय विधायक संजय गुप्ता से किया। शिकायत के दौरान विधायक ने जलापूर्ति चालू कराने का आश्वासन दिया था। दस दिन बीत जाने के बाद भी वार्ड की जलापूर्ति चालू करना तो दूर कारण तक पता नहीं किया गया। विधायक की अनदेखी व नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी को लेकर वार्ड के लोगों में नाराजगी है। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह समस्या को लेकर गुरुवार को डीएम से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें