फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कंपनी का लोगो लगाकर ग्राहकों को बेचा जा रहा था घटिया पाइप

Mon, 20 Mar 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे का एक दुकानदार आशीर्वाद कंपनी का लोगो लगाकर घटिया पाइप ग्राहकों को बेच रहा था। मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार को कंपनी के अफसरों ने दुकान में छापा मारा। मौके से कंपनी के लोगो लगे 22 नग नकली पाइप बरामद हुए। हालांकि, दुकानदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। कंपनी के मैनेजर ने उसके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

फकीराबाद कस्बा निवासी विष्णु केसरवानी करन चौराहा पर विष्णु ट्रेडर्स के नाम से दुकान चलाता है। उसकी दुकान में पाइप, हैंडपंप, सबमर्सिबल पंप आदि की बिक्री होती है। आरोप है कि दुकानदार की ओर से पाइप बनाने वाली कंपनी का लोगो घटिया गुणवत्ता वाली पाइप में लगाकर बेचा जा रहा था। नकली पाइप बेचने का यह गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था।
इसी दौरान किसी ग्राहक ने मामले की शिकायत कंपनी के अफसरों से कर दी। रविवार को कंपनी के मैनेजर चंद्रकांत अपने अन्य सहयोगियों के साथ सरायअकिल पहुंचे। कोतवाली पुलिस को साथ लेकर विष्णु केसरवानी की दुकान में छापा मारा। कंपनी के अफसरों को पुलिस के साथ आया देख दुकानदार वहां से फरार हो गया। छानबीन में कंपनी के अफसरों ने दुकान से 10 फीट के 22 नग प्लास्टिक के पाइप बरामद किए।
विज्ञापन

इन पर फर्जी तरीके से कंपनी का लोगो लगाया गया था। इसके बाद मैनेजर चंद्रकांत ने पुलिस को दुकानदार के खिलाफ नकली सामान बेचने की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने व्यापारी के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने व्यापारी की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें