बारा। कौशाम्बी ब्लॉक के रक्सराई की गोशाला में निर्माणाधीन खाद गड्ढे में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन अफसर इसे लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
रकसराई गांव की गोशाला में इस समय खाद गड्ढा बन रहा है। गांव के संतोष कुमार, अमरदीप, अभिमन्यु कुशवाहा, राकेश सरोज, रघुवर दयाल आदि का कहना है कि खाद के गड्ढे के निर्माण में सचिव की ओर से अनियमितता की जा रही है। मौरंग की जगह रेत लगाई जा रही है। ईंटें भी अव्वल नहीं, बल्कि निम्न स्तर की हैं। 12-1 के अनुपात से निर्माण सामग्री लगाई जा रही है। इस तरह से बनवाया जा रहा खाद गड्ढा ज्यादा दिन नहीं चलेगा। विकास खंड के अफसर भी इसे लेकर गंभीर नहीं है। मामले की शिकायत डीएम से की जाएगी। वहीं बीडीओ प्रवीण कुमार ने कहा कि मामला जानकारी नहीं है। जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।