सरसंवा ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रायपुर का ट्रांसफाॅर्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया लेकिन अब तक उसे बदला नहीं जा सका है। बिजली आपूर्ति ठप होने से विद्यालय की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है और इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने 27 अप्रैल को बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के कारण स्कूल में लगा सबमर्सिबल पंप और पंखे बंद है, जिससे बच्चों को पीने के पानी और हवा के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। पंखे बंद होने से कक्षाओं में बैठना भी मुश्किल हो गया है।