फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किसानों को संतुलित उर्वरक और मृदा स्वास्थ्य की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड परिसर में सोमवार को केवीके की तरफ से संतुलित उर्वरक उपयोग को लेकर जागरुकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषण प्रबंधन और टिकाऊ कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित उर्वरक प्रयोग के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने जीवांश कार्बन बढ़ाने के उपाय, वर्मी कंपोस्ट और हरी खाद के उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान जैविक एवं रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग और सूक्ष्म पोषक तत्वों की आवश्यकता को विस्तार से समझाया।
उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरकों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। फसल सुरक्षा इकाई के प्रभारी मदन सिंह ने कीट एवं रोग प्रबंधन के साथ संतुलित पोषण की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं, बीटीएम संदीप कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं और किसान हितकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में छोटे लाल, अरविंद तिवारी, नन्हे तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें