फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की छात्रवृत्ति हड़पने का आरोप

Wed, 03 Aug 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
 विकास खंड मंझनपुर के उमरा गांव से अभिभावकों संग आए बच्चों ने डायट मैदान में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका 50 बच्चों की छात्रवृत्ति हड़प लिया है। प्रदर्शन के बाद मामले की शिकायत बच्चों ने डीएम से की है।
विज्ञापन


उमरा निवासी वीरेंद्र कुमार सहित कई अभिभावकों के साथ उनके बच्चे मंगलवार को डायट मैदान पहुंचे। डायट मैदान में गांव में चलाए जा रहे विशेष बाल विद्यालय की प्रधानाचार्या रीता देवी के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद डीएम को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि कक्षा एक से पांच तक पढ़ने वाले बच्चों की छात्रवृत्ति हजम कर लिया है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वाले बच्चों में ममता देवी, प्रेमचंद्र, उमा देवी, रीतू, कविता देवी समेत कई शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें