बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मोहा मन
सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल
मंझनपुर। सेंट फ्रांसिस स्कूल बेरुआ का शनिवार शाम वार्षिकत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हरियाणा के पूर्व आईजी रणाबीर सिंह शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया। स्कूल के छात्रों में तमाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया। वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अब चमकेगा इंडिया, तुम्हारा साथ ना छूटे, यह नदियां यह पंछी, धरती हमारी शान, प्यार का संगम, हमारा यह परिवार, पानी बचाओ जीवन संरक्षित करो संबंधित नाटिका, अपनी जिम्मेदारी, कल हो न हो आदि एक से एक बढ़कर कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विशिष्ट अतिथि एयर कामेेडोर पीके शर्मा ने कहा कि बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रत्येक कार्यक्रम समाज को कुछ न कुछ संदेश देते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
समारोह में विद्यालय के लगभग 500 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में प्रबंधक रोशन लाल वत्स, दर्शना देवी, नरेश वत्स, सुधांशु कौशिक, नीरज गौतम, साक्षी, पूनम डिसूजा, अभिलाषा सिंह, शैलेंद्र केसरवानी, उमेश केसरवानी, पुष्पराज सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मानवी केसरवानी, हर्षवर्धन, शांभवी ठाकुर, मीनाक्षी शुक्ला, प्रगति, आकृति, आनंद, राजमणि, जानवी, अंतरा आदि छात्र-छात्राओं ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य जेराल्ड पी डिसूजा, जितेंद्र प्रताप सिंह, अंजना त्रिपाठी, रेनू प्रजापति, सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र सिंह विनय सिंह, अनिल यादव, विवेक त्रिपाठी आदि का प्रमुख योगदान रहा।