फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में छात्र की मौत

Wed, 10 Jun 2015 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर भरसवां (कोटिया का पुरवा) गांव के समीप मंगलवार की सुबह तेज ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। वह पड़ोसी जनपद फतेहपुर के अमदरा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली क्षेत्र के अमदरा गांव का रहने वाला अश्वनी कुमार (18) पुत्र ज्ञानचंद्र 11वीं क्लास का छात्र था। वह कौशाम्बी के सरसवां गांव में अपनी बुआ सुदामा देवी के घर रहकर पढ़ाई करता था। बताया जाता है कि दो दिन पहले उसकी मां ज्ञानमती रिश्तेदार के घर पश्चिमशरीरा गई थी। मंगलवार की सुबह वह बाइक से मां को घर छोड़ने अमदरा गांव गया था। लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक कोटिया का पुरा गांव के समीप पहुंची। ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। इस हादसे में अश्विनी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना हुई देख आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते दौड़े। लोगों का आते देख चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने हादसे की जानकारी युवक के घरवालों को दी। मौत की मनहूस खबर मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। मां, भाई और परिवार के अन्य सदस्य रोते-विलखते घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें