फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए बढ़-चढ़कर करें मतदान

Wed, 18 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
other
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदाताओं को बढ़-चढ़कर मतदान करना होगा। जितना अधिक मत विस चुनाव में पड़ेगा उतनी मजबूत सरकार बनेगी। निष्पक्ष और मजबूत सरकार बनने पर ही प्रदेश में विकास हो सकेगा। यह संदेश मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला स्तरीय अफसरों व स्वीप टीम में लगे अधिकारियों द्वारा गांव-गांव दिया जा रहा है।
विज्ञापन


    विधान सभा निर्वाचन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अखंड प्रताप सिंह द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। डीआईओएस के नेतृत्व में स्वीप टीम लगाकर जिले भर के स्कूलों में नित नए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा डीएम, एसपी एक साथ गांव पहुंचकर मतदाताओं को बेखौफ होकर मतदान करने का भी संदेश दे रहे हैं। मंगलवार को डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र म्योहर गांव पहुंचे। गांव की मलिन बस्ती में अधिकारियों ने जाकर वोटरों को निर्भीक व निष्पक्ष होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय म्योहर में बैठक कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। हनुमान इंटर कालेज अझुवा के छात्रों ने प्रधानाचार्य बृजेश सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली। हाथ में तख्ती लेकर छात्र नारेबाजी करते हुए पूरे कस्बे में घूमे।

इस दौरान उन्होंने शत-प्रतिशत मतदाने करने का आह्वान मतदाताआें से किया। इसी तरह स्वीप टीम मंझनपुर प्रभारी शेफाली रस्तोगी ने सरसवां ब्लॉक के बाकरगंज स्थित दिलीप सिंह इंटर कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया। कार्यक्रम में गरिमा सिंह, अंजली सिंह, वैष्णवी सोनी, रोली जैन, अर्पणा सिंह आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कालेज के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह समेत अशोक पटेल, माता प्रसाद मिश्र, अभिनंदन त्रिपाठी, मुजाहिद हुसैन आदि शिक्षकों ने मतदान के फायदे गिनाए। इसी तरह रानी देवी राम अभिलाष सिंह इंटर कालेज भगत का पूरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने ‘लोकतंत्र की बही बयार, जनता चुने मजबूत सरकार’ श्लोगन सुनाकर जागरूकता लाने की कोशिश की। आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान पाने वाली छात्रा काजल देवी व प्रियंका सिंह को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किए जाने की घोषणा प्रधानाध्यापक राम नरेश सिंह ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार मिश्र, दिनेश कुमार सिंह, विनीत कुमार श्रीवास्तव आदि शिक्षक व बच्चे मौजूद रहे। राजकीय बालिका इंटर कालेज कड़ा के छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग व श्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। सिराथू के केन कनवार स्थित धर्मा देवी इंटर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कालेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यालय के इंद्रेश मिश्र, रमाशंकर सिंह, रामनाथ त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें