फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सुबह दोस्तों के साथ साइकिल से निकला छात्र, ट्रक से कुचलकर मौत

Tue, 27 Oct 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ साइकिल से सुबह टहलने निकले 14 वर्षीय किशोर की सोमवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह घर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए में फंसकर वह करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक सीज कर दिया है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के कासिया ककोड़ा गांव निवासी मिथिलेश केसरवानी फल का कारोबार करते हैं। उनका बेटा कृष्णा केसरवानी छठवीं कक्षा में पढ़ता था। वह बचपन से ही अपनी मां सीमा केसरवानी और बड़ी बहन प्रज्ञा के साथ ओसा, मंझनपुर स्थित ननिहाल में रहता था। यहीं एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करता था। उसकी बड़ी बहन प्रज्ञा बीएससी की छात्रा है। ननिहाल में मामा सुनील केसरवानी, नाना शीतला प्रसाद और नानी गायत्री देवी उसे बड़े लाड़-प्यार से रखते थे।

ममेरे भाई ऋषि केसरी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे कृष्णा कुछ दोस्तों के साथ साइकिल से करारी की तरफ निकला था। लौटते समय हादसा हो गया। साथ चल रहे दोस्तों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और परिवार को सूचना दी। आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह चालक को भीड़ से निकालकर हिरासत में लिया।
विज्ञापन


इनसेट
कार्रवाई और मुआवजे की मांग
मामा सुनील केसरवानी ने परिवार के लिए मुआवजे की मांग की। मंझनपुर इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने मामा सुनील को गले से लगाकर सांत्वना दी। कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने को राजी हुए। शव घर पहुंचने के कुछ देर बाद ही परिजन अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसे में छात्र की मौत हुई है। पुलिस ने ट्रक को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

सौरभ सामंत, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें