फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल से छात्र लापता

विज्ञापन
Student missing from district hospital in suspicious condition - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में जिला अस्पताल से छात्र लापता
विज्ञापन

- शनिवार को अपनी मां के साथ उपचार कराने आया था , केस दर्ज
मंझनपुर। मां के साथ इलाज के लिए शनिवार को जिला अस्पताल आया आठवीं का छात्र रहस्यमय हालत में लापता हो गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर परेशान मां ने सदर कोतवाली पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के धाता कोतवाली अंतर्गत जाम निवासी अनुभव मिश्र (13) पुत्र स्व. राजेंद्र मिश्र आठवीं का छात्र है। वह मंझनपुर कस्बे के धाता रोड स्थित संस्कृत स्कूल के हॉस्टल में रहता है। मकर संक्रांति के अवकाश पर अनुभव घर गया था। इस दौरान वह बीमार हो गया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। शनिवार को अनुभव अपनी मां रमा मिश्रा के साथ इलाज के लिए जिला अस्पताल आया था। चिकित्सक ने खून की जांच लिखी। पैथोलॉजी में जांच कराने के बाद रमा मिश्रा अस्पताल से बाहर निकली। इसी बीच अनुभव रहस्यमय हालत में लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी अनुभव का पता नहीं चल सका। अस्पताल कर्मियों की मदद से शाम को सदर कोतवाली पहुंची रमा ने तहरीर दी। इंस्पेक्टर रवींद्र तिपाठी का कहना है कि छात्र के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें