फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध दशा में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

- करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव का मामला, आननफानन किया अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के सल्लहा गांव में सोमवार सुबह घर के भीतर एक छात्र का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सल्लहा निवासी पवन (18) पुत्र रामदयाल इंटरमीडिएट का छात्र था। रविवार रात खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गया। इसके बाद सोमवार सुबह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो भीतर छात्र को फंदे पर लटकता देख उनकी चीख निकल पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन दरवाजा तोड़कर परिवार वालों ने छात्र को फंदे से नीेचे उतारा। इसके बाद पुलिस को खबर किए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि छात्र की तबीयत खराब चल रही थी। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। वहीं, ग्रामीणों में कई तरह की चर्चाएं हैं। स्थानीय पुलिस ऐसी किसी जानकारी से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें