फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित

विज्ञापन
25 thousand reward declared on the accused of rape - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन

इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए एसपी ने डीआईजी को भेजी रिपोर्ट
सरायअकिल इलाके में शनिवार दोपहर हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। अनुसूचित जाति की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में फरार आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए एसपी ने डीआईजी को रिपेार्ट भेज दी है। तनाव और कार्रवाई की स्थिति का जायजा लेने को सोमवार दोपहर से लेकर शाम तक एसपी सरायअकिल कोतवाली में डटे रहे।
बताया जाता है कि सरायअकिल कोतवाली इलाके की 14 वर्षीय एक लड़की शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने घोसिया गई थी। वहां घोसिया गांव में ही रहने वाले एक वर्ग विशेष के तीन युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदों ने किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया था। शोर-शराबे पर जुटे ग्रामीणों ने एक आरोपी नाजिम को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में पीड़िता की मां की तहरीर पर नाजिम, छोटका तथा उसके भाई बड़का आदि के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। नाजिम को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जोन स्तर की दो और जिला स्तर की तीन पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि फरार दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। इनाम की राशि बढ़ाकर 50 हजार करने के लिए डीआईजी प्रयागराज को रिपोर्ट भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इनाम की राशि बढ़ भी जाएगी।
विज्ञापन

-----
कस्बे में अब स्थिति सामान्य, फोर्स तैनात
सरायअकिल। घटना के तीसरे दिन यानी सोमवार को सरायअकिल कस्बे की स्थिति पूरी तरह से सामान्य रही। आम दिनों की तरह दुकानें खुलीं और लोग अपने काम निपटाते रहे। फिर भी एहतियातन कस्बे में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। पीएसी के जवान अलग-अलग स्थानों पर बैठकर गतिविधियों का जायजा लेते नजर आए। एसपी प्रदीप गुप्ता खुद भी करीब चार घंटे तक सरायअकिल में ही डटे रहे। उन्होंने गिरफ्तारी के बाबत किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली।
-----
कोर्ट में पीड़िता का हुआ बयान
मंझनपुर। पीड़ित लड़की फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बयान की प्रक्रिया रविवार को ही पूरी कर ली थी। इसके बाद सोमवार को कोर्ट में उसका कलमबंद बयान कराया गया। बयान की जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है।
-----
घरों में ताला बंद करके आरोपी फरार
मंझनपुर। आरोपियों के गांव घोषिया में सोमवार को भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कई बार दरिंदों के घर पर दबिश दी, लेकिन उनके घर में ताला बंद था। रिश्तेदारों के साथ अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है। पूरे परिवार के साथ करीब आधा दर्जन करीबी रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

-----
इनका कहना है
फरार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। कस्बे का माहौल अब सामान्य है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
प्रदीप गुप्ता-एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें