फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : डंपर से कुचलकर छात्रा की मौत, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा, स्कूल जा रही थी हाईस्कूल की छात्रा

Thu, 18 Dec 2025 12:08 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी

सार

महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर के पास बृहस्पतिवार तड़के घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घर से विद्यालय जा रही सविता (16) पुत्री छोट्टन निषाद, निवासी घोघ का पूरा, महेवाघाट को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
विज्ञापन
छात्रा को कुचलने वाले डंपर को पुलिस ने बरामद किया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेवाघाट थाना क्षेत्र के बैरागीपुर के पास बृहस्पतिवार तड़के घने कोहरे के कारण हुए सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घर से विद्यालय जा रही सविता (16) पुत्री छोट्टन निषाद, निवासी घोघ का पूरा, महेवाघाट को एक तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। सविता टिकरा स्थित एक निजी विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी और रोज की तरह सुबह पढ़ने के लिए निकली थी।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम थी। इसी दौरान सड़क पर अचानक सामने आए डंपर की चपेट में छात्रा आ गई। हादसा इतना भीषण था कि सविता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक कुछ दूर पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर महेवाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की तलाश के बाद डंपर को भवंसुरी गांव से बरामद कर लिया। हालांकि चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस हादसे के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है> वहीं क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें