फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रद्रोही हैं नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी : केशव

विज्ञापन
Striking the integrity and unity of the country - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
देश की अखंडता व एकता पर प्रहार कर रहे
विज्ञापन

राष्ट्रद्रोही हैं नागरिकता संशोधन कानून के विरोधी : केशव
-गणतंत्र दिवस पर चायल में विधायक संजय गुप्ता की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले देशद्रोही हैं। इन लोगों को राष्ट्र और देश की जनता से नहीं, बल्कि खुद की राजनीति चमकाने से मतलब है। ये लोग देश की अखंडता व एकता पर प्रहार कर रहे हैं। डिप्टी सीएम रविवार को चायल में निकाली गई तिरंगा यात्रा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

चायल में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर स्थानीय विधायक संजय गुप्ता ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली। इसकी शुरूआत भरवारी स्थित किड्जी स्कूल से की गई। यात्रा ने चायल विस क्षेत्र के दर्जनों गांवों का भ्रमण किया। पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव को विधायक ने गदा देकर सम्मानित किया। काजीपुर में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य यात्रा में शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर सिर्फ भ्रम फैलाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के लोगों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। उनका इस कानून से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होगा। डिप्टी सीएम ने धारा 370 और 35 ए का जिक्र करते हुए इसे मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी बताई। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा कि जनता जानती है कि सीएए भारत के लिए जरूरी था। सभी को इसका समर्थन करना चाहिए। विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सीएए लागू होने के बाद विपक्षी दलों की राजनीतिक दुकान बंद हो गई है। जिन लोगों में संविधान के प्रति आस्था है, वे सीएए का समर्थन कर रहे हैं। तिरंगा यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। समापन के दौरान जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने यात्रा में आए हुए सभी समर्थकों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, प्रेम चौधरी, सोमेश्वर तिवारी, संगीता सरोज, भारत भूषण द्विवेदी, पिंटू द्विवेदी, नितिन पासी, बृजेंद्र नारायण भगवानपुरी, दीपचंद दिवाकर, उमेश केसरवानी, सुनील मिश्रा, सुभाष केसरवानी, संगीता केसरवानी, शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे। आखिरी में सरायअकिल स्थित एक गेस्ट हाउस में भोज का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें