फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास के नाम पर वसूली, फूटा गुस्सा

विज्ञापन
Recovery in the name of housing, anger erupted - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
आवास के नाम पर वसूली, फूटा गुस्सा
विज्ञापन

मूरतगंज विकास खंड क्षेत्र के लाठपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। आवास के नाम पर वसूली किए जाने से खफा लाठपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। गांव वालों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

मूरतगंज विकास खंड क्षेत्र के लाठपुर गांव निवासी अजय कुमार, दानीलाल, राजकली, उमादेवी, घनश्याम, राधा देवी, फूलकली, शांति देवी, सविता आदि का आरोप है कि प्रधान ने मनमानी की हद पार कर दी है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए वह 20-20 हजार रुपये की मांग करता है। रिश्वत नहीं देने वालों को योजना का लाभ नहीं मिलने देता। रुपये देने पर अपात्रों को भी दिलाता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान विकास कार्यों में भी मनमानी कर रहा है। कई काम बिना कराए ही उसने रुपये निकाल लिए है। जो काम कराए जाते हैं, उनमें मानक की अनदेखी की जाती है। बताया कि इसकी शिकायत ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कई बार की गई, लेकिन समस्या की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी से नाराज गांव वालों ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से शिकायत की। जिलाधिकारी ने सीडीओ को आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें