Strikers beat three including mother-in-law
- फोटो : KAUSHAMBI
पट्टीदारों ने सास-बहू समेत तीन को पीटा
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के बेला फतेहपुर गांव में रविवार सुबह पट्टीदारों ने सास-बहू सहित तीन लोगों को पीट दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बेला फतेहपुर गांव की मंजू पत्नी महेंद्र कुमार ने बताया कि पट्टीदारों से उसके परिवार की रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता की मानें तो रविवार सुबह भी चचिया ससुर अपशब्द कह रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसकी सास कमला और नंद नीता बीच-बचाव करने पहुंचीं तो इन सभी को भी पीटा गया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में नगर कोतवाल उदयवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।